दरअसल तिलहर नगर में निगोही रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। इसके अलावा गन्ना किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों यहां रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के बाद रेलवे क्रॉसिंग को खुलवाया।