➡️ जिला योग केंद्र में अब हर दिन गूंजेंगी स्वस्थ जीवन की अलख
➡️ नगर पालिका बैतूल ने जर्जर स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर जिला योग केंद्र के रूप में किया विकसित
सिविल लाइंस स्थित वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा स्कूल भवन अब नई पहचान के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश देगा। कभी बदहाली का प्रतीक रहा यह भवन आज योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार नगर पालिका बैतूल द्वारा भवन का जीर्णोद्धार कर इसे जिला योग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
भवन के कायाकल्प के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आकर्षक रंग-रोगन, सुव्यवस्थित परिसर और दीवारों पर बनाए गए योग के विभिन्न आसनों एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक चित्र ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। योग से जुड़े संदेश भवन की सुंदरता के साथ ही नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
➡️ प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का होगा संचालन
कभी वीरान और उपेक्षित नजर आने वाला यह परिसर अब सुबह और शाम योग साधकों की गतिविधियों से जीवंत रहेगा। जिला योग केंद्र में प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर नागरिक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ करेंगे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
7 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026