आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक जाफर खान व मय हमराह फोर्स ने आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं में वांछित एक अभियुक्त रंजीत उर्फ विल्खू विश्वकर्मा पुत्र विजय प्रकाश विश्वकर्मा को तरौका से गिरफ्तार किया । जबकि इसी मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया ।