ग्राहक के साथ दुकानदार द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाने में परिवाद दर्ज करवाया गया है। पुलिस को दिए परिवाद में सुनील पुत्र भूपराम बिश्नोई निवासी कांकडवाला ने बताया कि उसने लूणकरणसर कस्बे में स्थित बाबा शूज नामक दुकान से कंपनी के जूते खरीदे थे, परिवादी के अनुसार जूते मात्र बीस दिनों में खराब हुए तो उलहाना देने पहुंचा था।