रानी: रानी में ब्रह्मकुमारी आश्रम में चार दिवसीय समर कैंप संपन्न, 30 बच्चों ने शिक्षा, खेलकूद और मेडिटेशन सीखा
रानी स्थित ब्रह्मकुमारीज आत्म ज्योति भवन में गुरुवार शाम 5 बजे आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष भरत राठौड़, डॉ. गजेन्द्र सोलंकी, व्यापारी अनिल कुमार, मनीष कुमार, रिटायर्ड शिक्षक सुजाराम चौधरी और राम लाल सुथार मौजूद रहे। बालोतरा से आईं अस्मिता बहन ने कैंप के उद्देश्य को स्पष्ट किया।