महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी 55 वर्षीय बंशीधर विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। किसान कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घटना से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।