आसीन्द: खाकल देवजी मंदिर में विवाद, शांति भंग के आरोप में पांच जनों को आसींद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Asind, Bhilwara | Nov 28, 2025 आसींद। उपखंड क्षेत्र के बराणा गांव स्थित प्राचीन खाकल देवजी महाराज के मंदिर पर शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना को लेकर भोपा व पुजारी पक्ष के बीच विवाद हो गया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर आसींद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाइश दी।