गेवरा में कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य स्नान के साथ दीपदान की निभाई गई परंपरा
Dipka, Korba | Nov 5, 2025 कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रगति नगर के देव तालाब और ऊर्जा नगर गेवरा के बड़े शिव मंदिर तालाब में सुबह से ही महिलाएं पूजा पाठ के लिए मंदिर परिसर में पहुंची। बुधवार की तडक़े करीब 5:00 बजे महिलाएं तालाब किनारे पहुंचीं और सूर्योदय से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर द्वीपदान किया। तालाब में तैरते दीपों की रोशनी ने चारों ओर प्रकाशमय थी।