जामा: जामा भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित
Jama, Dumka | Nov 11, 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत मंगलवार 2 बजे भाजपा कार्यालय जामा में मंडल अध्यक्ष राजू दरवे के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू शामिल हुए।संबोधन में सुरेश मुर्मू ने कहा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।