कांकेर: डेढ़कोहका के जंगल में अवैध कटाई का बड़ा खुलासा, 1000 से अधिक पेड़ों के उजड़ने का आरोप, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
Kanker, Kanker | Nov 8, 2025 कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेढ़कोहका के जंगलों में अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से घने जंगलों में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी, लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को तक नहीं थी। यह मामला अब विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।