चाईबासा: मिशन उत्कर्ष कार्यक्रम: 6957 किशोरियों का नामांकन, एनीमिया दर में आई कमी
केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान- भुवनेश्वर के द्वारा मिशन उत्कर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेदिक हस्तक्षेप के माध्यम से किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण से संबंधित प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से कुल 6957 किशोरी को नामांकित किया गया है। आरंभ में एनीमिया दर 89.7% था कार्यक्रम के बाद इसमें लगभग 37% की कमी आई है।