#Aligarh
थाना हरदुआगंज-अवगत कराना है कि आज दिनांक 09/06/2026 को 112 से ये सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र हरदुआगंज के मोहल्ला अहीरपाड़ा में एक व्यक्ति को उसके ही कुछ रिश्तेदारों द्वारा रात्रि में मारपीट की गई तथा परिजनों द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर जानकारी की गई तो ये पता चला कि मोहल्ला अहीरपाड़ा के योगेश को उसके रिश्ते के भतीजे भुट्टन आदि ने अपने साथियों के साथ मिलकर के नशे की हालत में मारपीट की। जिससे कि वह व्यक्ति घायल हो गया, जो अस्पताल में भर्ती है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें पूर्व से ही रवाना कर दी गई हैं। परिजनों द्वारा भी सायंकाल यह बताया गया कि घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। इस पर पुलिस बल वहाँ भेज करके शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। बाद प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभियोग में समुचित धाराओं का समावेश करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अभियुक्तगणों की जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री राजीव द्विवेदी द्वारा दी गई बाइट-
#UPPolice
@Uppolice
40 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026