शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में 28 रजब के मौके पर परंपरागत जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में अलम और जुलजना के साथ बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। यह जुलूस वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार हर साल रजब माह की 28 तारीख को निकाला जाता है। जुलूस का आयोजन इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला तक किए गए ऐतिहासिक सफर की याद में किया जाता है।