सूरजपुर: संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन
संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन व जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है।