गगरेट: अम्बोटा में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
Gagret, Una | Nov 7, 2025 ट्रक यूनियन गगरेट द्वारा अम्बोटा में शुक्रवार शाम 4 बजे तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि दंगल में उत्तर भारत के कई नामी पहलवाना भाग लेंगे जिनको लाखों के ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल केसरी को ₹51 हजार और ऊना केसरी को ₹31 हजार के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।