चकिया: शिकारगंज क्षेत्र में 14 वर्षों की सिंचाई समस्या का हुआ समाधान, किसान विकास मंच की मांग पर चला सफाई अभियान
चकिया शिकारगंज क्षेत्र में 14 वर्षों से चली आ रही सिंचाई की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। भोका बंधी से निकले शिकारगंज रजवाहा के टेल पिपरखड़िया तक रविवार दोपहर 03 बजे जेसीबी मशीनों से सफाई कराई गई है। इस पहल से हजारों बीघा धान और गेहूं की सिंचाई संभव हो सकेगी, जिससे किसानों को रबी की फसल की बुवाई में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।