मोठ: गुरसरांय में किसानों को वितरित किए गए यूरिया खाद के टोकन
Moth, Jhansi | Nov 7, 2025 गुरसरांय। नगर के एरच रोड स्थित एग्री जंक्शन केंद्र पर शुक्रवार सुबह 11 बजे किसानों को यूरिया खाद वितरण के लिए टोकन बांटे गए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि लगभग 100 किसानों को यूरिया खाद के लिए टोकन जारी किए गए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से की जा सके। प्रभारी के अनुसार केंद्र पर वर्तमान में 500 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। किसानों की सुविधा