पीलीभीत: नवदिया गेस्ट हाउस से चूका बाजार तक जंगल में धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीव और संरक्षण के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। टाइगर रिजर्व के जंगल में अवैध कच्ची शराब की कई भट्टियां धधक रही हैं और वन संपदा को जलाकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब को तैयार किया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों की वन्यजीव सुरक्षा की पोल खुलती नजर आ रही हैं।