नईसराय: विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने नई सराय क्षेत्र में उन्नत किस्म के बीज किट वितरित किए
रविवार की दोपहर एक बजे नई सराय तहसील के रुसल्ला और घटावदा गांव में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, अशोकनगर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को उन्नत किस्म की बीज किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रहे। विधायक जगन्नाथ सिंह ने कहा कि, प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।