ऊन: दिल्ली में हुए धमाके में झिंझाना के 22 वर्षीय नौमान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Un, Shamli | Nov 11, 2025 मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में हुए धमाके में मरने वालों में झिंझाना निवासी 22 वर्षीय कॉस्मैटिक दुकान संचालक नौमान भी शामिल हैं। वह अपने ताऊ के लड़के अमन के साथ दिल्ली कॉस्मैटिक का सामान खरीदने गया था। सोमवार की सुबह दिल्ली से पुलिस द्वारा फोन कर परिजनों को जानकारी दी गई। धमाके में अमन भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।