मेदिनीनगर (डालटनगंज): टेंपो और स्कूटी की टक्कर में युवती की मौत, बहन को स्कूल से लाने जा रही थी, टेम्पो चालक हिरासत में
पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में सोमवार को जीएलए कॉलेज के पास सोमवार के सुबह करीब 11बजे टेंपो और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय रिद्धि कुमारी की मौत हो गई। रिद्धि तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर गांव की रहने वाली थीं और मेदिनीनगर में बहन के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।वह स्कूटी से बहन को स्कूल लेने जा रही थीं, तभी टेंपो ने सामने से टक्कर