डूंगरपुर: स्वास्थ्य विभाग 17 से 30 नवंबर तक गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया नियंत्रण हेतु पिंक पखवाड़ा अभियान चलाएगा
गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग 17 से 30 नवंबर तक पिंक पखवाड़ा अभियान चलाएगा। इस दौरान एनीमिक महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन दिए जाएंगे। अभियान की तैयारी को लेकर साेमवार को एक निजी होटल सभागार में कार्यशाला हुई। सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने अधिकाधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।