कांकेर: कांकेर में तनाव के हालात, क्रिस्चन मोर्चा की अधिकार रैली पर रोक, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
Kanker, Kanker | Nov 10, 2025 कांकेर शहर सोमवार सुबह से ही छावनी में तब्दील रहा। कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। दरअसल, आज राष्ट्रीय क्रिस्चन मोर्चा द्वारा कांकेर में "अधिकार रैली" आयोजित की जानी थी, जिसके विरोध में सर्वसमाज संगठनों ने आपत्ति दर्ज कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी।