अम्बाला: अंबाला पुलिस ने छेड़छाड़ और हमला मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले गई
Ambala, Ambala | Nov 28, 2025 अंबाला पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसके माता पिता पर हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पैदल निशानदेही के लिए घटनास्थल तक ले जाया गया है। बता दे कि पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद विज ने तुरंत SHO को कार्रवाई के निर्देश दिए और इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।