अंबा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक से शराब ढो रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंबा–देव रोड स्थित नरहर अंबा गांव के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से अंबा–देव रोड होकर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच अभियान तेज किया।