मड़ावरा: मदनपुर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में खैरपुरा के 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर 2 बजे लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरपुरा में 3लोग लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।