गाज़ीपुर: डीएम ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर तीन कर्मचारियों का रोका वेतन, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
गाजीपुर DM अविनाश कुमार ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति विभाग,जिला खाद्य विपणन कार्यालय और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद्यान्न, प्रवर्तन, आपूर्ति, अनुश्रवण कक्ष,अधिष्ठान,लेखा अनुभाग और राशन कार्ड पटल सहित कई शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।कार्यालयों में फाइलों का रख-रखाव अव्यवस्थित मिलने नाराजगी जताई।