अयोध्या से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की ‘सरयू से संगम’ पदयात्रा
Sadar, Faizabad | Nov 12, 2025
अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने बुधवार सुबह 10:00 बजे “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” नारे के साथ अपनी ‘सरयू से संगम यात्रा’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मां सरयू की आरती व विधिवत पूजन से की। लखनऊ से आए पुरोहित मनोज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इसके बाद यात्रा सरतू से प्रारंभ होकर केसरवानी लॉन पहुंची,