नादौन: प्रदेश सरकार जर्जर हुए आशियाने बचाने के लिए एक ट्रिपल तक उपलब्ध नहीं करवा पाई, नादौन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा
प्रदेश में आई आपदा के कारण कई गरीब लोगों का सब कुछ खत्म हो गया परंतु प्रदेश सरकार लोगों के जर्जर हो चुके आशियाने बचाने के लिए एक तिरपाल तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है फौरी राहत नहीं दे पा रही है।नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दस दिन पूर्व उन्होंने प्रदेश सरकार से जानना चाहा था कि 2023 में सात लाख रूपए कितने प्रभावितों को दिए गए।