नवगछिया में दो अलग-अलग कांडों में अपहृता पुलिस को मिल गयी है. पांच जनवरी को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग पोती तीन जनवरी को मेला देखने नवगछिया गयी थी, जो लौटकर वापस नहीं आयी. नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड के अनुसंधान के दौरान अपहृता मिल गयी. 23 दिसंबर को वादी ने आवेदन दिया कि इनकी नाबालिग बहन स्कूल गयी थी, जो लौटकर वापस नहीं आयी..