सूरतगढ़: शहर चलो अभियान के शेड्यूल में वार्डों की संख्या की समस्या, जनप्रतिनिधियों ने पालिका कार्यालय मे दिया धरना #jansamsaya
सूरतगढ़ में शहर चलो अभियान को लेकर नगर पालिका द्वारा जारी शेड्यूल का विरोध हो गया है। इसे लेकर पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों मंगलवार को इसकी खामियों पर चर्चा की। और दोपहर के समय नगर पालिका कार्यालय में ईओ के अपने चेंबर में नही मिलने पर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। कई घंटे बाद पहुंची पालिका ईओ ने इसमें सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया।