उदवंत नगर: पियनिया में आयोजित आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष शिविर का डीएम ने औचक निरीक्षण कर दिए कई दिशा निर्देश
आयुष्मान भारत अभियान को लेकर भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उदवंतनगर प्रखंड के पियनिआं पंचायत में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु चल रहे विशेष कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से सीधे संवाद कर आयुष्मान योजना के लाभों की जानकारी साझा की तथा उनके अनुभव और सुझाव भी प्राप्त किए। निरक्षण की जानकारी 27 मई मंगलवार को अधिकारियो ने 4 बजे दिया।