बिहारीगंज: विधायक ने फीता काटकर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का किया शुभारंभ
बिहारीगंज में विधायक निरंजन कुमार मेहता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा वितरण सहित विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।