पत्थलगांव: मछली बाजार के पास कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर रोड स्थित मछली बाजार के पास सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक कार की टक्कर से एक अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्कालय पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति खाना पैक कराकर घर लौट रहा था, तभी साम