ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके स्थित गोविंदपुरी में पुलिस ने हीलिंग सैलून और स्पा सेंटर समेत कई स्थानों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा DSP महिला अपराध शाखा शिखा सोनी के नेतृत्व में की गई, जो एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर की गई सर्चिंग का हिस्सा थी।