सरैया: पोखरैरा में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का भव्य दरबार तैयार, पूजनोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
पोखरैरा में सजकर तैयार हुआ बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का भव्य दरबार, पूजनोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में सरैया (मुजफ्फरपुर)। पोखरैरा स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के 28वें वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, वहीं बाबा का दरबार भी आकर्षक तरीके से सजकर तैयार है।