उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में देशभर के संतों का आध्यात्मिक संगम हुआ। संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “देवभूमि का धर्म-संरक्षक” की उपाधि देते हुए राज्य की सांस्कृतिक दृष्टि, विरासत संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रयासों की सराहना की।