मथुरा: वृन्दावन में हथियारबंद बदमाशों ने हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, घायल मां-बेटे का पुलिस ने कराया मेडिकल
चंडीगढ़ निवासी रोशन लाल राणा के अनुसार वह अपने परिवार के साथ सोमवार रात वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए आए थे। रात करीब 11:30 बजे अटल्ला चुंगी के पास कुछ लोग एक बाइक सवार को पीट रहे थे। उन्होंने बीच बचाव कराया तो दबंगों ने उनके तथा बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की, मंगलवार दोपहर को पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है।