आंवला: आंवला-अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
आंवला-अलीगंज मार्ग पर गुरुवार मध्यरात्रि के बाद साढे बारह बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।