बड़गांव: भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, उदयपुर से डॉ. अलका मुंदड़ा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया, जताया आभार
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, उदयपुर की डॉ. अलका मुंदड़ा बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान भाजपा ने गुरुवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें 34 पदाधिकारी शामिल किए गए। उदयपुर से डॉ. अलका मुंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय मुंदड़ा महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं।