मऊ: मऊ के बरहाकोटरा ऋषियन आश्रम के प्रमुख ने प्रधान पर आश्रम की जमीन में कब्जा कर सुलभ शौचालय ध्वस्त करने का लगाया आरोप
Mau, Chitrakoot | Nov 10, 2025 मऊ के बरहा कोटरा ऋषियन आश्रम के आश्रम प्रमुख ने ग्राम प्रधान पर आश्रम के पास बने सुलभ शौचालय को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।और आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे मामले की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा है। आश्रम प्रमुख इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि सुलभ शौचालय को ध्वस्त कराकर उस स्थान पर खाद्यान्न घर का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है।