घाघरा: गुमला डीडीसी ने मकरा गांव में विकास कार्यों और विद्यालयों में चल रहे मॉक टेस्ट परीक्षा का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Nov 10, 2025 गुमला डीडीसी दिलेश्वर महतो ने घाघरा प्रखंड के मकरा गांव का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले आम बागवानी और कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सुरेश यादव और बबलू पाठक द्वारा किए जा रहे आम बागवानी कार्य को देखकर डीडीसी संतुष्ट नजर आए और कार्य की सराहना की। साथ ही कूप निर्माण कार्य की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।