प्रयागराज: बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान जी का किया गया भव्य श्रृंगार, विधि विधान से की गई पूजा-अर्चना
प्रयागराज के बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आज मंगलवार को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया,इस दौरान मंदिर के मुख्य महंत बलवीर गिरी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई,दरअसल बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सप्ताह के मंगलवार तथा शनिवार को दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं,जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।