दुर्गुकोंदल: संयुक्त संचालक बस्तर से मिले शिक्षक फेडरेशन संघ के पदाधिकारी, पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की की मांग
शिक्षक हितों के संरक्षण और पदोन्नति संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पद अधिकारियों ने आज 27 नवंबर को संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम से भेंट किया। बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली।इसमें फेडरेशन पदाधिकारीयो ने क्रमश तरीके से अपने विभिन्न मांग और समस्याओं से सयुक्त संचालक को अवगत कराया।