विद्यापति नगर: विद्यापतिनगर में उत्साहपूर्ण मतदान, लोगों ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया, सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड में गुरुवार को मतदान उत्साहपूर्ण ढंग से जारी रहा। सराय रंजन विधानसभा क्षेत्र में संध्या 5:00 बजे तक कुल 70.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह शुरुआत धीमी रही, लेकिन दिनभर मतदान की गति बढ़ती गई। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।