कानपुर: सचेड़ी के निवारी गांव में पांडु नदी में मछली के शिकार के दौरान नाव में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर हुई मौत
सचेड़ी थाने की रैकेपुर चौकी क्षेत्र के निवारी गांव में दोपहर 3:00 बजे पांडु नदी में मछली का शिकार करने गए व्यक्ति की नाव में आग लगने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम रामू कश्यप था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटीपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।