सिवनी: विधायक दिनेश राय ने मठ कन्या शाला बूथ का निरीक्षण किया, बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी ली
Seoni, Seoni | Nov 29, 2025 सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर स्थित बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसआईआर अंतर्गत चल रही प्रक्रिया का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद बीएलओ से कार्य प्रगति, चुनौतियों तथा शेष कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।