तिलोई: तिलोई में धान की फसल सहेजने में जुटे किसान
Tiloi, Amethi | Nov 4, 2025 मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तिलोई क्षेत्र में मौसम साफ होते ही किसानों ने राहत की सांस ली। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल सूखने लगी तो किसानों ने पिटाई व मशीनें चलवाकर तेजी से धान की मड़ाई शुरू कर दी। लगातार बारिश से फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ था, इसलिए किसान अपनी मेहनत से पैदा की गई उपज को सुरक्षित रखने में जुटे हैं।