तिजारा: भिवाड़ी में IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन, जूते-चप्पलों से पिटाई, गिरफ्तारी की मांग
Tijara, Alwar | Nov 30, 2025 मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के कथित अभद्र और ब्राह्मण विरोधी बयान के खिलाफ रविवार दोपहर 1:00 बजे भिवाड़ी में ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया। परशुराम चौक पर सैकड़ो लोगों ने संतोष वर्मा का पुतला दहन किया और महिलाओं ने जूते चप्पलों से उसकी पिटाई कर आक्रोश जताया। लोगों ने अधिकारी की तत्काल बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की है।