सोनीपत: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आत्मनिर्भर भारत का जनसंपर्क अभियान
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को पत्रक बांटकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में जनता की भागीदारी पर जोर दिया।